छात्राओं व शिक्षिका से छेड़छाड़ के आरोपी प्रधानाचार्य की सेवा समाप्त
अमरोहा, अप्रैल 28 -- शिक्षिका और छात्राओं के साथ अश्लील व्यवहार व छेड़छाड़ के गंभीर आरोपों में घिरे शिव इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. शलभ भारद्वाज को पद से बर्खास्त कर दिया गया है। पुलिस द्वारा कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किए जाने और जिला विद्यालय निरीक्षक की संस्तुति के बाद कॉलेज प्रबंध समिति ने मंगलवार को ये कार्रवाई की। प्रकरण की शुरुआत सितंबर 2025 में हुई थी, जब कॉलेज की ही एक शिक्षिका ने प्रधानाचार्य पर छात्राओं और महिला स्टाफ के साथ अश्लील बातें करने व उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने इस मामले में पॉक्सो एक्ट समेत कई संगीन धाराओं में केस दर्ज किया था। हालांकि, बाद में कोर्ट से प्रधानाचार्य को जमानत मिल गई थी, लेकिन विभागीय जांच में उनके खिलाफ घेरा कसता गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी और डीआईओएस स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.