मऊ, अप्रैल 11 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के मझवारा मोड़ स्थित सर्वोदय पीजी कालेज घोसी के परिसर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत छात्राओं के बीच दवा वितरण एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम प्राचार्या प्रोफेसर वंदना पाण्डेय की देखरेख में सम्पन्न हुआ। प्राचार्या प्रोफेसर वंदना पाण्डेय की देखरेख में सीएचसी घोसी के स्वास्थ्य टीम द्वारा छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाते हुए उन्हें आवश्यक चिकित्सीय एवं प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम के संयोजक प्रो. अमरजीत ने कहा कि छात्राओं का स्वास्थ्य सशक्त समाज की आधारशिला है। इस प्रकार के कार्यक्रम उन्हें आत्मनिर्भर एवं जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर प्रो.सबीना अंजुम, डॉ.शैलेन्द्र पाण्डेय, डॉ.संजय राय, डॉ. विवेक...