छात्राओं ने हर सप्ताह दो घंटे श्रमदान का लिया संकल्प
धनबाद, अगस्त 7 -- धनबाद। एसएसएलएनटी महिला कॉलेज में गुरुवार को स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत छात्राओं को स्वच्छता शपथ दिलाई गई। एनएसएस यूनिट एक व दो की ओर से यह आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ शर्मिला रानी समेत शिक्षकों व छात्राओं ने शपथ ली। छात्राओं ने प्रत्येक वर्ष 100 घंटे यानी हर सप्ताह दो घंटे श्रमदान करके स्वच्छता का संकल्प लिया। गंदगी न करने एवं किसी को गंदगी न करने देने का भी प्रण लिया। छात्राओं ने यह भी प्रण लिया कि वे अन्य 100 व्यक्तियों से भी स्वच्छता शपथ कराएंगी एवं देश के स्वच्छ वातावरण में अपना योगदान देंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.