हल्द्वानी, मई 8 -- हल्द्वानी,वरिष्ठ संवाददाता। एमबीपीजी कॉलेज के गृह विज्ञान विभाग की ओर से आयोजित सरफेस ऑर्नामेंटेशन ऑफ फैब्रिक एवं अपशिष्ट पदार्थ प्रबंधन विषय पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला का शुक्रवार को समापन हो गया। इस दौरान छात्राओं को कलात्मक कौशल के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जागरूक किया गया। इसमें 50 छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं को कपड़ों की सजावट और बेकार समझी जाने वाली वस्तुओं से उपयोगी सामान तैयार करने की बारीकियां सिखाई गईं। छात्राओं को वेस्ट से बेस्ट,3 डी प्रिंटिंग, लिपि आर्ट और क्ले मोल्डिंग, पेटिंग की जानकारी दी गई। विशेषज्ञ नविता अग्रवाल ने छात्राओं को रचनात्मक कौशल विकसित करने के व्यावहारिक गुर सिखाए और बताया कि कैसे छोटे-छोटे प्रयोगों से कलाकृतियों में निखार लाया जा सकता है। यह भी पढ़ें- बीडीए कॉलेज पिछरी मे...