देहरादून, जुलाई 16 -- देहरादून। पी.एम. श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजपुर रोड में हरेला पर्व के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके तहत छात्राओं ने 'बीज बम संवाद' का लाइव प्रसारण देखा। इसके बाद आशीष गर्ग और अनिल कुमार मेहता के मार्गदर्शन में छात्राओं के लिए 'बीज बम निर्माण कार्यशाला' आयोजित की गई। मुख्य आयोजन में 'अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंच' की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आशा लाल ने श्री देव सुमन की स्मृति में पौधारोपण किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या प्रेमलता बौड़ाई ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए छात्राओं संग पौधे रोपे। कार्यक्रम में डॉ. मुनीन्द्र सकलानी, ब्रिगेडियर केजी बहल, प्रेम खन्ना, मधु कोरी, नम्रता देवली और हरेंद्र चौधरी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने हरेला पर किया पौधरोपण यह भी पढ़ें- Dehradun N...