वाराणसी, अप्रैल 12 -- वाराणसी, संवाद। कमच्छा स्थित वसंत कन्या महाविद्यालय (वीकेएम) के मनोविज्ञान विभाग में शनिवार को 'ऑर्गनाइजेशन में इंटर्नशिप और जॉब का अवसर' विषय पर विशेष व्याख्यान हुआ। बीएचयू में मनोविज्ञान विभाग के प्रो. संदीप कुमार मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने व्यावसायिक क्षमता बढ़ाने के लिए छात्राओं को टिप्स दिए। कहा कि ज्ञान, कौशल और ऑफलाइन माध्यमों का प्रभावी उपयोग कर बेहतर अवसर तलाशे जा सकते हैं। उन्होंने कंपनियों के एचआर विभाग से संपर्क साधने और रोजगार की संभावनाएं तलाशने के व्यावहारिक तरीकों पर चर्चा की। सत्रारंभ प्राचार्या प्रो. रचना श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान 35 छात्राओं के सवालों के जवाब दिए गए। स्वागत विभागाध्यक्ष प्रो. शुभ्रा सिन्हा और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रामप्रसाद सोनकर ने किया। प्रो. अंजूलता सिंह, डॉ. शशिप्रभा कश्यप, डॉ. ...