सोनभद्र, अप्रैल 11 -- सोनभद्र। विन्ध्य कन्या पीजी कालेज राबर्ट्सगंज में स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर की छात्राओं का विदाई समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंजली विक्रम सिंह व मुख्य चौफ ट्रस्टी डॉ. अजय सिंह ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया गया। छात्राओं ने लोकनृत्य, नाटक, तथा देशभक्त गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। छात्राओं में मुख्य रूप से श्रेया त्रिपाठी, स्नेहा, श्रेया पांडेय, अल्फिया मलाइका, अंकिता, पूजा मौर्या, अंजली मौर्या, सोनी मौर्या, साक्षी व शिखा आदि ने प्रतिभाग किया। सीनियर छात्राओं ने अपने यादगार लम्हों को जूनिवर छात्राओं से साझा किया तथा अनुभवों को कमी न भुलने वाला बताया। इस मौके पर डॉ. कैलाश नाथ, डॉ. मालती शुक्ला, डॉ.गीता सरस्वती, शायमा, दीपिका, पूज...