पीलीभीत, जनवरी 16 -- पीलीभीत। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत राम लुभाई साहनी राजकीय महिला महाविद्यालय में छात्राओं ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली। रैली का उद्देश्य छात्राओं एवं आमजन को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना तथा सुरक्षित यातायात के महत्व को समझाना रहा। रैली का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य फजलुर रहमान के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बरखा ने किया। रैली में महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, वैध ड्राइविंग लाइसेंस रखने एवं यातायात नियमों का पालन करने संबंधी नारों के माध्यम से जनमानस को जागरूक किया। रैली महाविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों से होकर गुजरी, जहाँ छात्राओं ने लोगों को रोक-रोककर सड़क सुरक्षा के न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.