पीलीभीत, दिसम्बर 11 -- पीलीभीत। उप्र भारत स्काउट गाइड संस्था की ओर से वीरांगना अवंतीबाई जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय वार्षिक स्काउट शिविर का समापन हो गया। स्काउट ने मनमोहक तंबुओं का निर्माण कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पारंपरिक चूल्हे पर लजीज व्यंजन तैयार कर प्रदर्शित किया। तंबूओ की सराहना की गई। वार्षिक स्काउट शिविर के मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर और विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य अजय चौहान रही। उन्होंने सबसे पहले कॉलेज परिसर में 16 टोलियों द्वारा बनाए गए शिविर का बारीकी से निरीक्षण किया। प्रत्येक शिविर में गाइड्स से नियम के बारे में पूछा। टेंट्स के अंदर दी गई सुविधाओं के बारे में पूछा। छात्राओं ने परंपरागत चूल्हे पर लजीज व्यंजन बनाएं। लकड़ी को ईंधन के रूप में इस्तेमाल किया। व्यंजन बनाने के बाद मुख्य अतिथि के सा...