अमरोहा, नवम्बर 22 -- हसनपुर। नगर के योगेंद्र नाथ सक्सेना कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड रिसर्च सेंटर में शुक्रवार को नेशनल फार्मेसी वीक मनाया गया। तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन के तहत छात्र-छात्राओं ने रंगोली प्रतियोगिता व पोस्टर प्रेजेंटेशन किया। क्रिकेट, 100 मीटर रेस व कबड्डी आदि खेल भी हुए। प्रबंधक गोपाल सक्सेना ने बताया कि खेल एवं प्रतियोगिता शनिवार को भी जारी रहेंगी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में रचनात्मकता, खेल भावना एवं टीमवर्क को बढ़ावा देना है। इस दौरान प्राचार्या डॉ.वीरबाला आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.