हल्द्वानी, दिसम्बर 16 -- कालाढूंगी। पीएम श्री राबाइका कालाढूंगी के व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत आईटी/आईटीइएस ट्रेड से अध्यापन कर रही छात्राओं का मंगलवार को शैक्षिक भ्रमण हुआ। शैक्षिक भ्रमण विजन इंडिया सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के जिला समन्वयक देवाशीष खंकरियाल व प्रधानाचार्य श्रीमती उमा आर्या के निर्देशन में संपन्न हुआ। शैक्षिक भ्रमण ईएसटीसी कानिया रामनगर में कराया गया। इसमें छात्राओं को विभिन्न प्रकार की ट्रेड के बारे में बताया गया। यहां प्रशिक्षक आईटी ट्रेनर रिया पांडे, ब्यूटी ट्रेनर मंजू पांडे, कविता तिवारी, हिमानी शामिल रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...