सीतापुर, फरवरी 27 -- बिसवां, संवाददाता। कृष्ण स्वरूप अग्रवाल सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अमरनगर बिसवां की छात्राओं ने विधानसभा एवं राजभवन का शैक्षिक भ्रमण किया। विधानसभा परिसर में छात्राओं ने पुस्तकालय, विधानसभा कक्ष, संग्रहालय तथा डिजिटल गैलरी का अवलोकन किया। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से छात्राओं को विधानसभा के इतिहास के साथ सदन के संचालन के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि बहस के दौरान अध्यक्ष दोनो पक्षों की बातों को ध्यानपूर्वक सुनकर निष्पक्ष निर्णय लेते हैं। प्रधानाचार्या अल्पना अवस्थी ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का बुके भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद छात्राओं ने राजभवन का भृमण किया। भ्रमण के दौरान शिक्षक मुकेश बाजपेयी, श्रवण यादव, अमृता त्रिपाठी, अपर्णा मिश्रा, अमन अवस्थी हरबंश आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...