सहारनपुर, फरवरी 28 -- राजकीय मॉडल महाविद्यालय कपूरी गोविंदपुर में एनएसएस शिविर में पांचवे दिन वित्तीय साक्षरता पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस दौरान सेबी की अर्चना शर्मा ने स्वयंसेवकों को बचत, निवेश, म्यूजुअल फंड, शेयर बाजार डिजिटल भुगतान, साइबर सुरक्षा व वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव की जानकारी दी। उन्होंने छात्रों से जागरूक निवेशक बनने और वित्तीय निर्णय सोच समझकर लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षिक कार्यक्रमों का उद्देश्य छात्रों में व्यवहारिक का विकास करना तथा उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाना है। इस दौरान डॉ. धीर सिंह, डॉ. पूर्णिमा सिंह, डॉ. त्रिसुख सिंह और डॉ. रेणू रानी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...