बिजनौर, फरवरी 3 -- नजीबुद्दौला गर्ल्स इंटर कॉलेज में एनएसएस की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। सात दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन नाटक व रैली के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। नजीबुद्दौला गर्ल्स इंटर कॉलेज में कार्यक्रम की शुरूआत एनएसएस की स्वयंसेविकाओं ने एनएसएस के महत्व से की उन्होंने साफ-सफाई अपनाने, कचरा सही स्थान पर डालने तथा अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। सुंदर प्रस्तुतियां देकर और रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। मुख्य अतिथि नजीबुद्दौला गर्ल्स इंटर कॉलेज के मैनेजर सोहैलउररहमान व मास्टर इब्राहिम ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्या शबाना परवीन, कार्यक्रम के पर्यवेक्षक व राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुनील...