भागलपुर, सितम्बर 29 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता एसएम कॉलेज में सोमवार को नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. निशा झा ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि नशा आज युवा पीढ़ी को खोखला कर रहा है। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. हिमांशु ने कहा नशे के सामाजिक दुस्प्रभाव को विस्तार से बताया। मुख्य अतिथि के रूप में चिकित्सक डॉ. निशांत आजाद, डॉ. माधव मिश्रा और डॉ. गौरव कुमार उपस्थित थे। इस दौरान 100 से अधिक छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस अवसर पर नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। यह भी पढ़ें- स्वामी सहजानंद महाविद्यालय में नशा मुक्ति अभियान शिवानी, शांति, रानी, शांतवी, जानह्नी, मोहित झा एवं अंकिता पांडेय द्वारा नशा उन्मूलन पर आधारित नुक्कड़ नाट...