वाराणसी, मार्च 19 -- मिर्जामुराद। खोचवां स्थित बसमत्ती देवी संकठा प्रसाद महिला पीजी कॉलेज की छात्राओं ने बुधवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत रैली निकाली। उन्होंने लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी। कॉलेज परिसर से शुरू रैली रूपापुर, डंगहरिया, लालपुर चट्टी, भोजपुर, मिर्जामुराद कस्बा और बंगला चट्टी समेत विभिन्न गांवों से निकली। रैली में शामिल छात्राएं जीवन बचाएं, सीट बेल्ट का करें प्रयोग, नशे में वाहन न चलाएं समेत कई नारों वाले बैनर-तख्तियां लेकर चल रही थीं। उन्होंने राहगीरों और वाहन चालकों से ट्रैफिक नियमों के पालन की अपील की। कॉलेज परिसर में छात्राओं को संबोधित करते हुए शिक्षकों ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी चिंता का विषय है। इसे रोकने के लिए जन-जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं के प्रयास की सराहना की। कहा ...