छात्राओं ने रैली निकालकर किया जागरूक
प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 19 -- कुंडा, संवाददाता। कृपालु महिला महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेवी छात्राओं ने गुरुवार को मतदाता जागरुकता रैली निकाली। रैली का आयोजन कालेज परिसर से हुआ, प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार नागर ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। स्वयंसेवी छात्राएं हाथों में बैनर, पोस्टर संग रैली लेकर चली तो सेखन का पुरवा, पटेल का पुरवा, हरिजन बस्ती, फरेदूपुर, सुभाष नगर में सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो के नारे लगाए। निर्भय हों मतदान करें, लोकतंत्र मजबूत करें, हम जागरुक मतदाता है, भारत के भाग्य विधाता है आदि नारो से ग्रामीण को वोट का महत्व समझाते हुए शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की। नुक्कड़ नाटक के जरिए ग्रामीणों को अपने नेता का चुनाव करने को कहा। प्राथमिक विद्यालय अघिया में छात्र-छात्राओं, ग्रामीणों, शिक्षक-शिक्षिकाओ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.