बेगुसराय, सितम्बर 24 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती के अवसर पर अभियंत्रण महाविद्यालय बेगूसराय में 23 सितंबर की शाम वार्षिक महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नवरात्र के दिन मां दुर्गा की आराधना से हुआ। छात्राओं ने मां दुर्गा के नव रूपों की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की। इसमें शैलपुत्री से लेकर सिद्धिदात्री तक सभी रूपों का मनमोहक अभिनय किया गया। इस प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर मंच पर विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। कॉलेज के छात्रों द्वारा छावा मूवी पर आधारित नाट्य-प्रस्तुति में छत्रपति संभाजी महाराज के शौर्य और बलिदान का सजीव चित्रण किया गया। वहीं बिहार की आस्था का महापर्व छठ पर विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुति ने आस्था, समर्पण और लोकसंस्कृति का अद्भुत संगम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.