हल्द्वानी, अप्रैल 2 -- हल्द्वानी। इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सांस्कृतिक परिषद एवं छात्रसंघ समिति की ओर से आयोजित दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव का गुरुवार को समापन हो गया है। इस दौरान छात्राओं ने नृत्य, नाटक और रचनात्मक कलाओं के जरिए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर आभा शर्मा ने किया। वहीं विधायक सुमित हृदयेश ने होनहार छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...