शाहजहांपुर, मार्च 30 -- आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का तीसरा दिन आयोजित हुआ। महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्या प्रो. दुर्गावती सिंह ने ध्वजारोहण कर छात्राओं का उत्साह बढ़ाया और पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन में योगदान देने का संदेश दिया। प्रशिक्षक खुशी श्रीवास्तव ने छात्राओं को प्राथमिक चिकित्सा, स्ट्रेचर बनाना, पट्टी बांधना, लकड़ी के स्टैंड व टेंट निर्माण का प्रशिक्षण दिया। चौथे दिवस सड़क सुरक्षा, कैंप फायर और ब्रिज निर्माण का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.