चंदौली, दिसम्बर 19 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया कोतवाली क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय की कक्षा 5 की छात्राओं ने बुधवार को प्रधानाध्यापक पर छेड़खानी का आरोप लगाई। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन करने में जुटी है। अभिभावकों का कहना है कि छुट्टी के बाद जब बच्चियां घर आई तो इसकी जानकारी दी। अभिभावकों ने गुरुवार की सुबह चकिया कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। वहीं शिक्षक ने भी अपने बचाव में पुलिस को लिखित तहरीर दिया है। खंड शिक्षाधिकारी अजय कुमार के अनुसार मामले की जांच कराई जा रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। प्रधानाध्यापक पर लगाया गया आरोप निराधार लग रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.