गाज़ियाबाद, मई 11 -- गाजियाबाद, गुलशन भारती। लोहिया नगर स्थित श्री गुरुनानक कन्या इंटर कॉलेज में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। हॉर्टिकल्चर फ्लोरिकल्चर सोसाइटी एवं हैप्पी प्लानेट संस्था के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में स्कूल की मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही पर्यावरण के प्रति जागरूक भी किया गया। छात्राओं ने प्रदूषण कम करने तथा पेड़ों के संरक्षण का संकल्प भी लिया। प्राचार्या अनीता कंवर ने इस प्रकार के कार्यों को निरंतर करने के अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...