कौशाम्बी, जुलाई 20 -- राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सिराथू में सोमवार को 'कैच द रेन' अभियान के तहत जल एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को वर्षा जल संचयन, जल की बर्बादी रोकने और अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। रैली को विद्यालय की प्रधानाचार्या सविता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। छात्राएं हाथों में जागरूकता संबंधी स्लोगन लिखे बैनर लेकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरीं और जल संरक्षण का संदेश दिया। रैली के उपरांत विद्यालय परिसर में पीपल, बरगद और नीम सहित लगभग एक दर्जन छायादार एवं ऑक्सीजन देने वाले पौधों का रोपण किया गया। प्रधानाचार्या सविता ने कहा कि वर्षा जल का संचयन भू-जल स्तर बढ़ाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। यदि प्रत्येक नागरिक वर्षा जल संरक्षण और पौध...