मेरठ, मार्च 6 -- लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कॉलेज मवाना का राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर शुक्रवार से प्रारंभ हुआ। शिविर के प्रथम सत्र में प्राचार्या डॉ. शक्ति साहनी ने शिविर का फीता काटकर उद्घाटन किया। डॉ. शक्ति साहनी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना हमारा एक राष्ट्रीय दायित्व है। छात्राएं उन्हें अपने कार्य के माध्यम से उनके जीवन को आलोकित करें। शिविर का नेतृत्व कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर सरोज चौहान के नेतृत्व में चल रहा है। शिविर के प्रथम सत्र में स्कूल चलो अभियान पर छात्राओं ने पोस्टर व स्लोगन बनाएं और बस्ती वासियों को प्रेरित किया। शिविर के द्वितीय सत्र में छात्राओं ने प्रेरणा गीतों के माध्यम से बस्ती के लोगों को अपने स्कूल की मेहता पर प्रकाश डाला और अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए अनुरोध किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...