पीलीभीत, मई 9 -- पीलीभीत। समाधान विकास समिति के तत्वावधान में थैलेसेमिया दिवस पर आर्य कन्या इंटर कालेज में जागरुकता कार्यक्रम किया गया। प्रधानाचार्य सुमन देवी, कार्यक्रम संयोजिका गुंजन शर्मा ने बताया कि रेडक्रास और रेड क्रिसेंट दिवस हर वर्ष आठ मई को रेडक्रास के संस्थापक हेंरी डुनेंट की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। रेडक्रास के वरिष्ठ सदस्य लक्ष्मीकांत शर्मा ने बताया कि आज के दिन का उद्देश्य उन मरीजों और बाहकों तक पहुंचना है, जिनका अब तक निदान नहीं हुआ है। उन्हें आवश्यक चिकित्सा सहायता व सम्मान नहीं मिल पाया है। यह हीमोग्लोबिन के उत्पादन में कमी के कारण होता है, जिससे शरीर में गंभीर अनेमिया हो जाता है। यह भी पढ़ें- थैलेसीमिया दिवस पर 11 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान...