मेरठ, मार्च 12 -- राजकीय महिला महाविद्यालय खरखौदा की राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन प्राचार्य नीलम सिंह के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। गुरुवार को पोस्टर प्रतियोगिता, श्रम दान एवं बौद्धिक सत्र का आयोजन डॉ. अंजलि शर्मा के नेतृत्व में हुआ। इस मौके पर पर्यावरण संरक्षण एवं बालिका शिक्षा पर जोर दिया गया। प्रतियोगिता में पलक चौधरी प्रथम, आयशा कुमारी द्वितीय एवं खुशबू तृतीय रहीं। शिविर में छात्राओं ने श्रम दान किया। शिक्षिका हेमलता, रूप शिखा, मधु कश्यप, प्रधानाचार्य रजनीश शर्मा, डॉ. पूर्णिमा भारद्वाज, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अंजलि शर्मा आदि रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...