बरेली, सितम्बर 20 -- नशा मुक्त भारत अभियान के तहत वीरांगना अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय में ऑनलाइन पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और नशा मुक्त भारत के निर्माण में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करना रहा। आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी एवं चित्रकला प्रभारी डॉ. अनु महाजन के निर्देशन में हुआ। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पोस्टर एवं स्लोगन के माध्यम से नशे के विरुद्ध जागरूकता का संदेश प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार और सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशीले पदार्थों से दूर र...