बांदा, अप्रैल 15 -- बांदा। राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने बुधवार को शहर पदयात्रा निकाली और महिलाओं को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बारे में जानकारी दी। कहा यह अधिनियम भारतीय संविधान में महत्वपूर्ण बदलाव लाएगा और यह एक शानदार ऐतिहासिक कदम है। राजकीय महिला महाविद्यालय में 10 से 20 अप्रैल तक जागरूकता को लेकर कार्यक्रम किए जा रहे हैं। पदयात्रा के पूर्व झलकारी बाई सभागार में गोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासु ने अधिनियम के बारे में जानकारी दी। संचालन डॉ सबीहा रहमानी ने किया। प्राचार्य डॉ.दीपाली गुप्ता ने नारी वंदन से संबंधित बनाए संगठन की संपूर्ण रूप रेखा बताई। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन से सशक्त लोकतंत्र की ओर कदम 10-10 छात्राओं का गुट बना प्रचार-प्रसार को प्रेरित किया। कहा अधिनियम के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं...