रिषिकेष, अप्रैल 18 -- रोटरी ऋषिकेश क्लासिक की ओर से शनिवार को राष्ट्रीय स्तरीय किक-बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि छात्राओं ने पदक जीतकर नारी सशक्तीकरण का संदेश दिया है। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में रोटरी ऋषिकेश क्लासिक के अध्यक्ष संजय सकलानी ने कहा कि वर्तमान के चुनौतीपूर्ण समय में बालिका और महिलाओं के लिए आत्मरक्षा का प्रशिक्षण बेहद आवश्यक है। किक-बॉक्सिंग न केवल शारीरिक कौशल है, बल्कि यह स्वयं की रक्षा करने का सशक्त हथियार भी है। रोटरी क्लासिक के सचिव विजय रावत ने कहा कि ऋषिकेश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बस जरुरत है उनके हुनर को सही समय पर पहचानने और प्रोत्साहन देने की। यह भी पढ़ें- भाषण व कहानी प्रतियोगिता से बढ़ी जागरूकता राकेश अग्रवाल ने शिक्षा के साथ खेलों की महत्ता पर प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.