बागपत, फरवरी 22 -- खेकड़ा। महामना मालवीय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाईयों के सात दिवसीय विशेष शिविर के द्वितीय दिवस का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। स्वयंसेवकों ने पूरे जोश और अनुशासन के साथ राष्ट्र सेवा के संकल्प को दोहराते हुए समाजहित में कार्य करने की शपथ ली। नुक्कड नाटक के जरिए स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण विषय पर एक बौद्धिक सत्र आयोजित किया गया। स्वयंसेविका हिमांशी ने जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों पर चिंता जताते हुए बताया कि इसका सीधा असर फसल उत्पादन पर पड़ेगा, जिससे किसानों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। शिविर का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. उदयभान द्विवेदी एवं गुंजन सिंह के निर्देशन में किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.