गोरखपुर, जनवरी 30 -- गोरखपुर, निज संवाददाता सरस्वती विद्या मंदिर महिला महाविद्यालय और राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत जन जागरूकता रैली निकाली गयी। रैली का उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना था। रैली को आरटीओ प्रवर्तन संजय कुमार झा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डॉ. पूनम श्रीवास्तव व डॉ. गीता के निर्देशन में रैली महाविद्यालय से निकल कर तरंग क्रॉसिंग, धर्मशाला होते हुए यातायात चौराहे पर पहुंची। इस दौरान स्वयं सेविकाओं ने पोस्टर, बैनर एवं नारे के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. रीना त्रिपाठी के साथ एसपी ट्रैफिक राजकुमार पांडेय, एआरटीओ प्रवर्तन नरेंद्र यादव, यात्री कर अधिकारी वीके आनंद, ट्रैफिक इंस्पेक्टर अजीत पांडे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.