दुमका, जून 24 -- दुमका, प्रतिनिधि। मारवाड़ी बालिका उच्च विद्यालय के द्वारा मादक पदार्थों के सेवन की रोकथाम को लेकर जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया और हाथों में तख्तियां लेकर नशा छोड़ो-जीवन बचाओ, नशा विनाश की ओर ले जाता है जैसे नारे लगाकर लोगों को जागरूक कर रही थीं। रैली को संबोधित करते हुए विद्यालय की प्राचार्य सुरति झा ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति का ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज का विनाश करता है। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे खुद भी नशे से दूर रहें और अपने दोस्तों, परिवार को भी इसके दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करें। यह भी पढ़ें- नशे के खिलाफ विद्यार्थियों की हुंकार, श्री कृष्ण विद्या मंदिर ने दिया स्वस्थ समाज का संदेश प्राचार्य ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को अपना...