शाहजहांपुर, मार्च 30 -- शाहजहांपुर। आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन की शुरुआत प्रभारी अनुराधा द्वारा ध्वजारोहण से हुई। छात्राओं ने फ्लैग फॉर्मेशन में सैल्यूट कर प्रार्थना व झंडा गीत प्रस्तुत किया। प्रशिक्षक खुशी श्रीवास्तव ने फ्लैग फोल्डिंग, ध्वज बांधने व चढ़ाने की विधि सिखाई। इसके बाद व्यायाम, गांठ, फांस और बंधन का अभ्यास कराया गया। दिशासूचक व हाइकिंग से जुड़ी जानकारी भी दी गई। प्रभारी प्राचार्या प्रो. दुर्गावती सिंह ने प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। शिविर में सीतू सक्सेना का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...