मेरठ, मार्च 9 -- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में ज्ञानस्थली इंटर कॉलेज सिखेड़ा की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विद्यालय का नाम रोशन किया। चौधरी चरणसिंह विद्यालय मेरठ में आयोजित कार्यक्रम में ज्ञानस्थली इंटर कॉलेज सिखेड़ा की 13 छात्राओं ने दौड़ प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर अशोक कुमार, प्रिंसिपल मीनाक्षी उप्रेती तथा अध्यापक संजय कुमार और साक्षी ने छात्राओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भाग लेने से छात्राओं का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। कार्यक्रम में भाग लेकर छात्राओं ने उत्साह और आत्मविश्वास का परिचय दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.