मेरठ, जुलाई 21 -- 'कैच द रेन' जल संरक्षण अभियान के अंतर्गत मंगलवार को सेंट जोसफ डिग्री कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कॉलेज के स्वच्छता सारथी क्लब के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता का विषय 'वर्षा जल संचयन-वर्तमान की आवश्यकता' रखा गया। छात्राओं ने अपने निबंधों में जल संकट, वर्षा जल के महत्व तथा इसके संरक्षण के उपायों पर विस्तार से विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में एसबीएम टीम के सहयोग से नगर पालिका की ओर से तसलीम ने छात्राओं को 'कैच द रेन' अभियान के उद्देश्य और वर्षा जल संचयन की विभिन्न तकनीकों की जानकारी दी। अध्यापिका मोनिका और शबाहत ने छात्राओं को जल संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और इसे जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Bareily News: छात्राओं ने रचनात्मक विचारों से जल संरक्षण का दिया संदेश कार्यक्रम के अंत मे...