देहरादून, दिसम्बर 13 -- देहरादून। दून गर्ल्स स्कूल में शनिवार को द पावर ऑफ़ वी" थीम के साथ वार्षिक खेल दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने विभिन्न खेलों में अपना दम दिखाया। कार्यक्रम का शुभारंभ आईपीएस तृप्ति भट्ट,विद्यालय अध्यक्ष सीपी डंग, उपाध्यक्ष मोहित डंग, निदेशक मौनिषा दत्ता तथा प्रधानाचार्या सुमाली देवगन ने दीप प्रज्जवलित कर किया। खेल दिवस में योग प्रदर्शनी, अंब्रेला ड्रिल, स्केटिंग, कराटे, पीटी और एरोबिक्स जैसी रंगारंग प्रस्तुतियाँ हुईं। वर्ष 2025 में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित छात्राओं अंकिता दास, लावण्या विशाल पटेल, यशस्वी यादव, मोक्षिता, आद्या अग्रवाल, जयनंदिनी सिंह, आरशी पांडे, कमल कौर, कविता और काव्यांजलि को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया गया। इस दौरान तृप्ति भट्ट ने छात्राओं की अनुशासनप्रियता और खेल भावना की सराहना करते हुए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.