गाज़ियाबाद, अगस्त 27 -- गाजियाबाद, गुलशन भारती। श्री ठाकुर द्वारा बालिका विद्यालय में रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में गुरुवार को कक्षा छह से आठ तक की छात्राओं के लिए तिरंगा थीम पर राखी बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने तिरंगे के तीन रंगों से प्रेरित सुंदर और आकर्षक राखियां बनाईं। छात्राओं ने राखियों को वीर सैनिकों को समर्पित किया। उन्होंने अपनी राखियों के माध्यम से सैनिकों की निस्वार्थ सेवा, साहस और देशभक्ति को सलाम किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम शर्मा ने छात्राओं की रचनात्मकता की सराहना की और सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन छात्राओं में देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: पी जे सरस्वती शिशु व...