बुलंदशहर, मार्च 16 -- नरसेना स्थित श्रीमती शारदा देवी ज्वाला प्रसाद अग्रवाल कन्या डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत एक दिवसीय शिविर का लगाया। छात्राओं में नरसेना में चार्ट पोस्ट हाथ में लेकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे लगाते हुए जागरूकता रैली निकाली और लोगों को नारी शिक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान डॉक्टर वंदना, आनंद स्वरूप शर्मा, मंजू वर्मा, अंकित चौहान रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...