मिर्जापुर, अप्रैल 24 -- मिर्जापुर,संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष-2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा का परिणाम गुरुवार को जारी हुआ। परिणाम आते ही सफल छात्रों के चेहरे की खुशी देखने ही लायक थी। जिले का ओवर आल प्रदेश में 53वीं स्थान पर रहा। हाईस्कूल का 89.4 प्रतिशत एवं इंटर मीडिएट का 79.70 प्रतिशत रिजल्ट रहा। सुबह से ही परिणाम को लेकर उत्सुकता का माहौल रहा। हाईस्कूल एवं इंटा मीडिएट दोनों की बाजी इस बार छात्राओं ने छात्रों को पछाड़ते ही प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया है। मां सावित्री बाई फुले आदर्श उमावि नगवा दुबार कला मिर्जापुर अंशी सिंह -577/600, 96.17 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश के टॉप 10 की सूची में स्थान बनाई है। यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड हाईस्कूल में अश्वनी और इंटरमीडिएट में अन्नत जिला टॉपर इसके अलावा जिले ...