घाटशिला, मार्च 13 -- गालूडीह। डुमरिया कस्तूरबा विद्यालय की शारीरिक शिक्षिका लुदगी मार्डी के नेतृत्व में 45 छात्राओं ने गुरुवार को गालूडीह पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का भ्रमण किया। इस दौरान गालूडीह कस्तूरबा की छात्राओं ने सभी छात्राओं का पारंपरिक वेशभूषा और ढोल ताशे के साथ स्वागत किया। डुमरिया की छात्राओं ने गालूडीह कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं के रहन सहन, विद्यालय की व्यवस्था, सफाई, होस्टल, बेडरूम, लैब कम्प्यूटर, क्लास रुम, बागवानी आदि को देखा साथ ही शिक्षकों से भी रूबरू हुईं। उन्होंने अपने विद्यालय और गालूडीह कस्तूरबा विधालय की तुलना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...