हापुड़, फरवरी 13 -- एकेपी पीजी कॉलेज हापुड़ में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत महात्मा गांधी की पुण्यतिथि से राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण दिवस एवं स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान चल रहा है। गुरूवार को छात्राओं ने कुष्ठ रोग के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए पोस्टर रैली निकाली। राष्ट्रीय सेवा योजना की अधिकारी डॉ.सर्वेश के नेतृत्व में महाविद्यालय में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता आरंभ करने से पूर्व डॉ.सर्वेश ने महात्मा गांधी के विचारों, कुष्ठ रोग एवं उसके निवारण पर अपने विचार रखें। प्रतियोगिता में कुल 10 छात्राओं ने प्रतिभागिता की। निर्णायिका डॉ. नीशू यादव ने अपना निर्णय देते हुए कु.वंशिका को प्रथम, कु.खुशी को द्वितीय एवं कु.खुशबू को तृतीय विजेता घोषित किया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो.साधना तोमर ने छात्राओं को कुष्ठ रोग ...