दरभंगा, फरवरी 27 -- घनश्यामपुर। घनश्यामपुर प्रखंड में 'ट्विनिंग ऑफ स्कूल' कार्यक्रम के तहत बालिका उच्च विद्यालय कोर्थु की छात्राओं ने प्रखंड के पाली स्थित स्कूल का शैक्षणिक परिभ्रमण किया। छात्राओं ने स्मार्ट क्लास, विज्ञान प्रयोगशाला और पुस्तकालय का अवलोकन किया। उन्होंने समूह चर्चा, क्विज और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भी हिस्सा लिया। बालिका उच्च विद्यालय कोर्थु से शिक्षिका सोनी कुमारी, शिक्षक अमरनाथ नायक एवं चेतन कुमार ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया और पूरे कार्यक्रम का नेतृत्व किया। अमीर चन्द्र झा और मुंद्रिका देवी ने अतिथियों का स्वागत किया। लर्निंग विद फन से निखर रही प्रतिभा दरभंगा। जिले के राजकीय उच्च विद्यालय सोनहन में बच्चों की प्रतिभा लर्निंग विद फन (खेल-खेल में शिक्षा) से निखर रही है। इससे प्रभावित अभिभावक अंग्रेजी विषय की शिक्षि...