हरिद्वार, सितम्बर 30 -- सेवा संकल्प अभियान और नमामि गंगे स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत पीएम श्री जीजीआईसी ज्वालापुर की छात्राओं ने जगजीतपुर स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का भ्रमण किया। प्रधानाचार्य पूनम राणा के नेतृत्व में छात्राओं और शिक्षकों ने एसटीपी में सीवेज शोधन की पूरी प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से समझा। परियोजना विशेषज्ञों ने पहले डिजिटल माध्यम से छात्राओं को एसटीपी की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। इसके बाद मॉडल के माध्यम से शोधन प्रक्रिया समझाई गई। बाद में प्लांट का भ्रमण कर सीवेज के शोधन के विभिन्न चरणों की मौके पर जानकारी दी गई। छात्राओं ने जल संरक्षण, स्वच्छता, अपशिष्ट जल प्रबंधन और गंगा को प्रदूषण मुक्त रखने के महत्व की व्यावहारिक जानकारी हासिल की। इस दौरान छात्राओं ने एसटीपी में मौजूद अभियंताओं को विद्यालय की 'पॉलीथि...