छात्राओं ने अपने भाइयों को बांधी राखी, दिए उपहार
बिजनौर, अगस्त 27 -- के.एस. चिल्ड्रन्स एकेडमी में रक्षाबंधन का पावन पर्व बड़े हर्षोल्लास, उत्साह एवं प्रेमपूर्ण वातावरण में मनाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भारतीय संस्कृति एवं भाई-बहन के पवित्र स्नेह का सुंदर संदेश प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में नर्सरी से कक्षा द्वितीय तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्राओं ने अपने भाइयों की कलाइयों पर प्रेमपूर्वक राखी बांधी तथा भाइयों ने भी अपनी बहनों के प्रति स्नेह एवं सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें उपहार भेंट किए। बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व से परिचित कराया। यह भी पढ़ें- Kausambi News: बाल गोविंद विद्यालय में मनाया गया रक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.