नोएडा, दिसम्बर 21 -- नोएडा। सेक्टर-40 स्थित द खैतान स्कूल में रविवार को परफॉर्मिंग आर्ट्स फेस्टिवल उत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव के दौरान दी गई छात्र-छात्राओं की विभिन्न प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य सजीव फिलिप ने दीप प्रज्ज्वलन करके किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि परफॉर्मिंग आर्ट्स की विद्यार्थियों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका है। फेस्टिवल में कथक, भरतनाट्यम, भांगड़ा, समूह संगीत, नाट्य मंचन और समकालीन प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। नृत्य प्रस्तुतियों के बाद आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की रचनात्मकता सराहनीय रही। का

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...