अमरोहा, नवम्बर 29 -- जोया। मिशन शक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को थाना डिडौली की एंटी रोमियो टीम ने कस्बे के सत्तार गर्ल्स इंटर कालेज में महिलाओं व छात्राओं को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। महिला हेड कांस्टेबल अरुणिमा वर्मा और सिपाही पंकज कुमार व सोनपाल सिंह ने विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर लाभ उठाने को प्रेरित किया। साथ ही महिला सुरक्षा, साइबर क्राइम से बचाव, आपातकालीन सहायता व महिला हेल्पलाइन से संबंधित जानकारी दी। छात्राओं को जागरूक व आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.