मेरठ, मई 12 -- शहीद मंगल पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में समाजशास्त्र विभाग एवं सारथी सोशल वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में मिशन शक्ति के अंतर्गत रोजगारपरक एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को हस्त निर्मित उत्पाद निर्माण का प्रशिक्षण प्रदान किया। निर्मित उत्पाद के बाजार में उपयोगिता के विषय में जानकारी दी। कार्यशाला का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर अंजू सिंह ने फीता काटकर किया। कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की मंशा पाठ्यक्रम के साथ साथ बालिकाओं को रोजगारपरक ज्ञान देना भी होना चाहिए। समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रोफेसर लता कुमार द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सारथी संस्था के अध्यक्ष कल्पना पांडे ने कहा कि उनका प्रयास रहता है कि अधिक से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाएं। यह ...