प्रयागराज, मई 19 -- अग्रवाल युवा महिला मंडल की ओर से मंगलवार को जीजीआईसी में स्वस्थ बेटी, सशक्त भविष्य विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। अध्यक्ष सारिका अग्रवाल ने छात्राओं को स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। स्वाती अग्रवाल और मंडल की महामंत्री डॉ. कीर्ति अग्रवाल ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर दीप्ति गुप्ता, प्रियंका अग्रवाल, आकांक्षा अग्रवाल, श्रुति अग्रवाल, प्रधानाचार्या नीलम मिश्रा, मनीष गर्ग आदि की मौजूदगी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...