रिषिकेष, मई 21 -- माजरी ग्रांट स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में गुरुवार को स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय के प्राकृतिक चिकित्सा विभाग ने जागरूकता कार्यशाला आयोजित की, जिसमें में छात्राओं को सामान्य स्वच्छत के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। मासिक धर्म के दौरान अपनाई जाने वाली स्वच्छता एवं आवश्यक सावधानियों पर भी प्रकाश डाला गया। उन्हें संतुलित आहार से भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम में डॉ. आरती गौड़ ने छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर के लक्षण, बचाव और समय-समय पर जांच की आवश्यकता के बारे में जागरूक किया। स्त्री एवं प्रसूति रोगों से संबंधित सामान्य समस्याओं पर चर्चा करते हुए प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से सुरक्षित उपचार विकल्पों की जानकारी साझा की। यह भी पढ़ें- छात्राओं को सर्वाइकिल कैंसर को लेकर किया जागरूक उन्होंने दर्द निवारक दवाइयों के अधिक ...