छात्राओं को सुरक्षा संबंधी सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
मऊ, जुलाई 8 -- मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी के निर्देशन एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के कुशल नेतृत्व में महिला कल्याण विभाग, जनपद मऊ की हब फॉर इंपॉवरमेंट ऑफ वूमेन टीम द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, रानीपुर में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विभागीय टीम ने छात्राओं के साथ संवाद स्थापित करते हुए उन्हें अपने विचार, अनुभव एवं सुरक्षा संबंधी विषयों पर खुलकर चर्चा करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में बताया गया कि वर्तमान समय में महिलाएं शिक्षा, विज्ञान, प्रशासन, खेल, उद्योग सहित प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन कर रही हैं। महिलाओं के सशक्त होने से परिवार एवं समाज दोनों मजबूत होते हैं। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं आपातकालीन सहायता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.